Connect with us

Hi, what are you looking for?

केसरिया भारत: राष्ट्रीयता के पक्के रंगकेसरिया भारत: राष्ट्रीयता के पक्के रंग

चर्चा में

फेयरवेल इन वेल 5/N

दीदी के प्रवास पर फिल्मी मीठा के विचार!

दीदी के प्रवास पर फिल्मी मीठा के विचार!

ये तपती हुई गर्मी… दिलरुबा के बदन पर नमकीन पसीने की बूंद…चारों तरफ पंखे के चलने की नशीली गूंज! रंगीन होठों पर एक हसरत! शरबत, शरबत और सिर्फ मदहोश कर देने वाला शरबत! … और तभी एक बदनसीबी घट जाती है, बिजली क्यों आँखों ही आँखों में कट जाती है! अलक से फ़लक तक गर्मी है, पसीना है! प्यार के नमक से तर-बतर एक इंजन सी हसीना है!

…और अचानक दिल जोर से धड़कता है, धीरे धीरे केशों को सुलझाता हुआ पंखा सरकता है…चारों तरफ एहसास है, पंखा है, हवा है, रोयें रोयें में तड़प है, ठंडक की प्यास है!

जवानी के खुमार में, हवा के आगोश में, ठंडे ठंडे प्यार में गोरी अभी मदहोश है…कातिल तक खोया है इस हुस्न में, कत्ल न होने का अफसोस है!

…तभी एक सिसकी! थमी-थमी साँस अचानक अटकी! गोरे खिले अंगों पर सिहरन है…जिस्म पर हर जगह बंधन है! मुहब्बत में घायल मन है, होठों पर वंदन है!

तभी पर्दा गिरता है!…

चुनरी से लंबी रसीद है…गोरी इतनी गरीब और बदनसीब है! उसकी जवानी को, जिंदगानी को, एक दर्द भरी कहानी को जुदा कर दिया गया! पंखे लगे रहे, माशूका को ही हवा कर दिया गया!

अब बर्फानी सफेद सर्द चादर में, छलकती उमर की गागर में, उजड़ी मुहब्बत के उथले सागर में तिल -तिल कर तड़पना तुम…जी भी चाहे तो भी न उन सफेद बर्फानी हमदर्दों से, उन तनहा खुदगर्जों से मत कहना अपने दिल का हाल…मत देना उनको अपना रेशमी रुमाल! बस इश्क के उस नशीले झोंके को याद करना…उस बेजान सफेद शहर को अपने होठों के रंग से आबाद करना! उस मंजर को याद करना…वो मधुर मादक पहला…पच्चीसवां…ठीक है! पचासवां! मिलन भूले से भी न भूले, ये फरियाद करना!

WELCOME TO LITERARY UNIVERSE OF HARSH RANJAN.VISIT SITE FOR MORE

You May Also Like

धर्म-अध्यात्म

बिना किसी हेतु के भले कर्म करें, भली जिंदगी जियें। आपको अवसर मिला है, यही आपका पारितोषिक है! न कोई शरीर-धारी किसी को कुछ...

मूर्ख-पत्रिका

कभी-कभी हम गलतियां और मूर्खताएं करते हुए इतने आगे बढ़ जाते हैं कि वापस आने में कई गुना मेहनत लग सकती है। न केवल...

चर्चा में

ऐसे रोबोट भारत और विश्व में शांति हेतु काम किए जा रहे हैं, इनसे प्रोत्साहित न हो वरना किसी दिन अगर शौचालय में आपका...

चर्चा में

अगर अब जीना नहीं सीख सके तो विनाश के लिए तैयार रहिए। जब विध्वंस के बाद हम गिरेंगे तो फिर हमारी खुदाई भी होगी...

प्रस्तुति एवं COPYRIGHT © 2022 MRITYUNJAY MISHRA